सैलानी माता मंदिर हरदीप नगर में विशाल भक्तों का जन्म समूह भगवान राम जी का संदेश पहुंचाने के लिए घर-घर पहुंचा : भूपेंद्र सिंह
रोजाना24न्यूज: वार्ड-4 के हरदीप नगर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए कलश से अक्षत प्रसाद स्वरूप एवं निमंत्रण पत्र हरदीप नगर वासियों को वितरण करने हेतु सैलानी माता मंदिर में भारी संख्या में युवा महिलाएं बच्चे हाथों में भगवा ध्वज साथ ढोल नगाड़े बजाकर जय श्री राम राम लला हम आएंगे दर्शन करके जाएंगे के जयकारों के साथ हरदीप नगर वासियों को घर-घर में जाने का निमंत्रण पत्र दिया। इस अवसर पर मोहल्ला वासियों ने श्री राम भक्तों का फूलों से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रशांत गंभीर ने कहा कि अयोध्या से 22 जनवरी को श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठ हो रही है और दीपावली मनाने के लिए राम भक्तों में काफी उत्साह है। इस समय का लोगों को बेसब्री से इंतजार था कि अयोध्या में भगवान राम जी का मंदिर बन जाए और हम दीपावली और भी उत्साह से बनाएं।

इस अवसर पर हरदीप नगर बस्ती के प्रमुख हरीश वशिष्ठ, रमेश, रितेश शर्मा ने कहा कि हरदीप नगर में घर-घर जाकर राम जी निमंत्रण देंगे एवं हरदीप नगर को अयोध्या की तरह सजाएंगे एवं दीपमाला करने के साथ पटाखे चलाएंगे। इस अवसर पर राम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भूपेंद्र सिंह राजू ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली है जो प्रभु राम जी के मंदिर का निर्माण देख रहे हैं। इस मौके पर महेंद्र पाल मिदी, सतवंत सिंह बनत, अवतार कुमार, गुलशन कुमार, नवराज सिंह गोल्डी, शलिनदर चोघरी सुरेंद्र रेडियो, साहिल कुमार, मगा, बलजीत, अनु शर्मा, वन्दना देवी, रामकुमार, महेश गुप्ता आदि गणमान्य उपस्थित थे।
