रोजाना24न्यूज: पिछले कई दिनों से लगातार छीना छपटी और चोरी डकैती की बढ़ती समस्याओं को लेकर भाजपा युवा नेता और आईटी सेल जिला के कन्वीनर हतिंदर तलवार हनी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले। हनी तलवार ने कानून मंत्री को एक मांग पत्र दिया जिसमें उन्होंने जालंधर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के बारे में बताया। जालंधर में पिछले कई दिनों से लगातार छीना झपटी और लूट की वारदात होने से क्राइम ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। नशे की पूर्ति के लिए अपराधी लोगों की जान तक लेने पर उतर जाते है।

हनी तलवार ने आगे कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है। कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। आए दिन कोई ना कोई चोरी की वारदात के साथ-साथ लूटने के लिए हत्याएं भी की जा रही है, जिसको देखते हुए लोग रात को निकले में डर रहे हैं।
जालंधर पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में असफल साबित हो रही है। इसी मुद्दे को प्रमुखता से युवा नेता हनी तलवार ने केंद्रीय कानून मंत्री के सामने उठाया। हनी तलवार ने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत केंद्र सरकार के अधीन आता है जिसे लेकर उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री से जालंधर और जालंधर के लोगों की रक्षा की गुहार लगाई है और जालंधर में सीआरपीएफ के टुकड़े लगाने के लिए आगह किया है जिसे लेकर केंद्रीय कानून मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जल्द से जल्द पंजाब सरकार को और पंजाब गृहमंत्री को लेकर एक बड़ी चिट्ठी लिखेंगे और जालंधर में हो रही अपराधी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए प्रमुखता के लिए तौर पर कहेंगे।
