रोजाना24न्यूज: राज्यसभा के सदस्य कल्याण बनर्जी द्वारा देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री व उपराष्ट्रपति का अपमान करने से गुस्सा भारतीय जनता पार्टी जालन्धर के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विशेष रूप से जालन्धर भाजपा युवा मोर्चा ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।

जानकारी देते जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है एवं कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने जिस तरह वीडियो बनाकर उसको वायरल किया है उस हिसाब से कांग्रेस पार्टी को शर्म में डूब जाना चाहिए। राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति किसी भी देश के लिए गौरव की बात होती है। यह बहुत ही सम्मानजनक पद है जिसका राहुल गांधी ने अपमान किया है।
इस रोष पुतला फूंक प्रदर्शन में जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का, जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा, उपाध्यक्ष वरुण दुबे, सुधीर अहीर, हरीश हैप्पी, शेरू, मंडल अध्यक्ष गुरदेव संधू, अमित कुमार, गगन भगत, चेतन गर्ग, रजीव परमार, संजीव शर्मा मनी, गौरव राय, भुवन मल्होत्रा बाबु अरोड़ा, पुनु, चिन्टू आदि अन्य लोग मौजूद थे।
