रोजाना24न्यूज: लुधियाना में कपड़ा व्यापारी संभव जैन का अपहरण कर उसके पैर पर गोली मार कर उसको सड़क पर फेंकने से यह ही साफ दिखाई देता है कि पुंजब का माहौल क्या बन गया है। हर रोज पंजाब के कोई न कोई शहर गोलियां चलने की वारदातें सुनने में आती है। जानकारी देते पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कानून व्यवस्था बनाने में फेल साबित हुए। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे। पंजाब पंजाबियों के खून से रंग रहा है आज लगभग 2 साल हो गए पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को बने हुए और 2 सालों में पंजाब में व्यापारियों ने अपना कारोबार समेट कर पंजाब से बाहर जा चुके हैं क्योंकि पंजाब में गुंडागर्दी चरण सीमा पर पहुंच गई है। पंजाब की सीआईडी एवं इंटेलिजेंस कहां खो गई है। पंजाब में इतना ज्यादा हथियार गोला बारूद कहां से आ रहा है। आज पंजाब की सरकार को पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं पंजाब का माहौल खराब करने वाले लोग चला रहे हैं। भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा कि वह जल्द ही पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री को मिलेंगे। पंजाब के व्यापारियों का खून ना निकले इसके लिए वह प्रधानमंत्री से पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार करेंगे।
