रोजाना 24 न्यूज: हर साल की तरह इस साल फिर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ नौजवान सभा की ओर से बाबा जी का विशाल जागरण, भंडारा करवाया जा रहा है। इस दौरान 5 नवंबर दिन रविवार को झंडे की रस्म अदा की गई। 25 नवंबर दिन शनिवार को बाबा पौनाहारी जी का विशाल जागरण करवाया जाएगा। ये भंडारा किशनपुरा में मंदिर वाली गली में गली नंबर 8, शर्मा स्वीट शॉप के पास होगा।
इस मौके पर पहुंच रहे मशहूर कलाकार विक्की शहजादा अपने भजनों से भक्तों का मन मोहेंगे। सभा की ओर से लंगरों का भी आयोजन किया जाएगा। झंडे की रस्म अदा करते समय मोहित शारदा, रजनीश चड्डा, सनी दत्ता, चंदन सरना, सौरव शर्मा, जतिंदर, सनी शर्मा, बबलू शर्मा, अनुराग शर्मा, करण, पंकज जुल्का (भाजपा नुमाइंदे) आदि मौजूद थे।
