रोजाना24न्यूज: पत्रकार रवि गिल मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस मामले दो आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। एडीशनल सेशन जज सरबजीत सिंह धालीवाल की कोर्ट में बहस के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें अदालत ने साजन नरवाल, शुभम गिल की जमानत मंजूर कर ली है, वहीं राजेश कपिल और कीर्ती गिल की जमानत रद्द कर दी है।
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि 18 अगस्त को नवीं बरादरी थाने में धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रवि गिल के भाई राहुल गिल ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उनके भाई रवि ने इन सब से परेशान होकर होटल के एक कमरे में जहर निगल लिया था, और साथ में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने इन सभी के नाम लिखे हुए थे। जिसके तहत पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा था।
