रोजाना 24 न्यूज: मां दुर्गा शक्ति जागरण कमेटी मोहल्ला बलदेव नगर की ओर से हर साल की तरह इस साल भी मां भगवती का वार्षिक जागरण 1 जुलाई दिन शनिवार को बड़ी श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाया जाएगा। जागरण में महंत वरिंदर बिट्टू, आकाश वर्मा मां का गुणगान करेंगे और ओम आर्ट ग्रुप वाले झांकियों का प्रदर्शन करेंगे।

जागरण के उपलक्ष्य में झंडे की रस्म अदा की गई। झंडे की रस्म के दौरान मां भगवती की जोत और बालाजी के स्वरूपों के साथ मोहल्ले में शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला वासियों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए ठंडे-मीठे जल की छबील और कोल्ड ड्रिंक्स का लंगर भी लगाया। मां दुर्गा शक्ति जागरण कमेटी के सदस्यों की ओर से निवेदन है कि सभी मां भक्त 1 जुलाई को महामाई के जागरण में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस मौके पर अमृत सिंह, ओम स्वरूप शर्मा, लक्की शर्मा, किशन लाल बावा, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुखविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, नरेश सोनी, संदीप सिंह, विशाल शर्मा, मनु बावा, मोहित शर्मा, अमन शर्मा, दीपक भारद्वाज, तरुण वर्मा, नंद लाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, जश्नप्रीत सिंह, वरुण भारद्वाज, पारस बावा, लविश बावा, आकाश, सूरज, अंश, वंश, राहुल, बृजमोहन साहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
