रोजाना24न्यूज : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह को पंजाब लेवल की बड़ी अहम चेयरमैनशिप मिल सकती है। मेजर जालंधर से सांसद के करीबी है। मेजर सिंह ने लोकसभा जालंधर ज़मीनी चुनाव में संसद की जीत अहम रोल अदा किया है। गौर है कि जब मेजर और रिंकू कांग्रेस में पार्षद थे तब इन्होंने डायनामिक ग्रुप बनाया था। उसके बाद सुशील रिंकू विधायक बने और मेजर सिंह को पंजाब खादी बोर्ड के डायरेक्टर का पद मिला।
अब करतारपुर से विधायक बलकार सिंह को पंजाब में मंत्री पद मिला है। आप को बता दें कि कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने लोकसभा चुनाव में सुशील रिंकू के लिए दिन रात एक की थी और करतारपुर हल्के से बहुत अच्छी लीड दिलवाई थी। अब देखना होगा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मेजर सिंह को कौन सी अहम जिम्मेदारी से नवाजते हैं?
