रोजाना24न्यूज: लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वही इस उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा ने अटवाल के नाम की घोषणा बुधवार रात करीब 11 बजे की गई। अटवाल शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। इंदर इकबाल सिंह अटवाल शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर एक बार विधायक भी बन चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सिख चेहरे को उम्मीदवार बनाया है और इससे पार्टी को दोहरा फायदा हो सकता है। अटवाल के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा अपनी पकड़ बना सकती है तो वही वाल्मीकि समाज का वोट बैंक भी हासिल कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से कर्मजीत काैर, आप से सुशील रिंकू और शिअद-बसपा डा. सुक्खी मैदान में हैं। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ जोरों से चल रही है। हाल ही में जहां आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सुशील रिंकू सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया था।
वहीं भाजपा ने भी अकाली दल को झटका देते हुए पूर्व विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। जिसके बाद आप ने सुशील रिंकू को चुनाव की टिकट दी तो वहीं भाजपा पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल टिकट देने की तैयारी में है।
