Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: महानगर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू सहित एक विधायक आप पार्टी में शामिल हो सकता है। हाल ही में सुशील रिंकू की आप कार्यकताओं के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थी। जिससे सुशील रिंकू का आप पार्टी में जाना तय माना जा रहा है। वहीं आजाद प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके एक विधायक का आप पार्टी में शामिल होने का मामला सामने आया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस ज्वानिंग की खबर ने सियासी पार्टियों में हलचल मचा दी है।
