रोज़ाना24न्यूज़: लोग पेट्रोल की हर रोज बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। ऐसे में अगर आपको खबर मिले की कहीं पेट्रोल 15 रुपए लीटर मिल रहा है तो आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात है कि आप मौके का फायदा जरूर उठाएंगे और उठाना भी चाहिए। बता दें कि ये कोई मजाक नहीं बल्कि हकीकत है।
कुछ ऐसी ही घटना एक पेट्रोल पंप पर हुआ है पर आपको बता दें कि यहां सचमुच पेट्रोल 15 रुपए लीटर नहीं बिक रहा था बल्कि उस पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहे मैनेजर की गलती की वजह से लोगों को 135 रुपए प्रति लीटर की जगह करीब 15 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिलने लगा। फिर क्या था लोगों ने पेट्रोल पंप की गलती का फायदा भी उठाया और सभी ने अपने टैंक फुल करवा लिए। मैनेजर की इस गलती की वजह से पेट्रोल पंप को करीब 12.5 लाख रुपए का नुकसान झेलना पड़ा।
अब आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा कहां हुआ है। ये घटना भारत की नहीं बल्कि अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया की है। यहां ड्यूटी पर लगाए गए मैनेजर जॉन स्जेसीना ने पेट्रोल पंप के मीटर रीडिंग पर डेसीमल गलत जगह लगा दिया था। इसी वजह से वहां पेट्रोल 501 रुपए प्रति गैलन बिकने लगा। उनकी इस गलती की वजह से 50 लीटर की टंकी फुल करवाने के लिए लोगों को मात्र 750 रुपए ही देने पड़े जबकि इसकी कीमत करीब 6750 रुपए होता।
पेट्रोल पंप पर तैनात मैनेजर को इस गलती की वजह से मैनेजर जॉन स्जेसीना को नौकरी से निकाल दिया गया। उनकी इस गलती का फायदा 200 से अधिक लोगों ने उठाया और कंपनी को 12.5 लाख रुपए का नुकसान हो गया।
