भाजपा नेताओं व जनता की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं: सुशील शर्मा
जालंधर : पिछले कई दिनों से भाजपा नेताओं समेत लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही धमकियों के खिलाफ वीरवार को जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में डी.सी.पी जसकरन सिंह तेजा से पुलिस कंट्रोल रूम में मिले, जहां सभी भाजपा नेताओं ने सभी तथ्यों को विस्तारपूर्वक पुलिस अधिकारियों से साँझा किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं उनके परिवारों व लोगों को निरंतर विदेशी व अलग-अलग राज्यों के टैलीफोन नंबरों से धमकी भरे व्हाट्सएप्प काल, मैसेज आ रहे है, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से शिकायतकर्ताओं ने थानों में शिकायत दर्ज करवाई है। परंतु कोई ठोस क़ानूनी कार्रवाई नहीं होती दिख रही थी, जिसके बाद आज भाजपा सभी लोग एकजुट होकर सारा मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने आए थे।
सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं व जनता की सुरक्षा को यक़ीनी बनाया जाए उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सारे घटनाक्रम को पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा व डी.जी.पी गौरव यादव के ध्यान में लाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी, पार्षद पति विवेक खन्ना, प्रदीप खुल्लर, हनी कंबोज, सन्नी शर्मा, अजय चोपड़ा, देविंद्र अरोड़ा, भगत मनोहर लाल आदि अन्य लोग मौजूद थे।
