नई दिल्ली: पंजाब में ठंड का कहर बड़ना शूरू हो गया है। सुबह सुबह ठंडी हवाओं के बीच ठंड लोगों की कंपकपी छूट रही है। सबसे ज्यादा परेशानी सैर करने वालों को हो रही। गर्म कपड़ों से पूरी तरह से कवर करने के बाद भी ठंड से नहीं बचाव नहीं हो रहा। लोगों का इस ठंड में ठिठुरन कम नहीं हो रहा। बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड रही, जिसमें जालंधर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी पिछले एक हफ्ते में इतना तापमान आ चुका है। वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मुक्तसर 6.8 डिग्री, मोगा में 7 डिग्री, फिरोजपुर व अमृतसर में 7.3 डिग्री, लुधियाना में 7.6 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पटियाला में 8 डिग्री, कपूरथला में 8.4 डिग्री, बरनाला में 8.2 डिग्री, होशियारपुर में 8 डिग्री तापमान रहा।
दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल रीजन में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है।जिससे हिमाचल के ऊपरी इलाकों और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा और ठंड बढ़ सकती है।
