रोजाना24न्यूज: डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहात पुलिस ने गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर स्वंयभू नेता अभिषेक बख्शी उर्फ अभि पर भी कार्रवाई कर दी है। अक्सर शहर में धरनोंं में शामिल रहने वाले अभिषेक बख्शी खुद गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में विवादों में घिर गए है।
अभिषेश बख्शी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने की फोटो अपलोड की थी। जिसके तहत उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं अभिषेक बख्शी की सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह नशे का सेवन कर रहे है। जिसकी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। बताया जा रहा हैकि देहात पुलिस को अभि बख्खी की एक और वीडियो मिली है। जिस पर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। अभिषेक बख्शी ने पिता धर्मवीर धम्मा के निधन के बाद नेतागिरी शुरू कर दी। अभिषेक को पिता के निधन के बाद एक सुरक्षा अधिकारी दिया गया है।
