रोजाना24न्यूज: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रहने वाले 33 साल के डेविड सुम्नी ने अगस्त 2019 में अपनी 67 वर्षीय मां मार्गरेट सुम्नी की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके हाथों से खून टपक रहे थे, इसके बावजूद उसने डेड बॉडी के पास 275 से अधिक फोटो भी ली।
जानकारी के मुताबिक हत्यारे को एक याचिका पर हस्ताक्षर करने के बाद 20 साल की सजा दी गई है। पेन्सिलवेनिया में अपनी मां की हत्या करने के कुछ दिनों बाद ही सुम्नी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल उसे सामान में उसकी मां का डेबिट कार्ड, हार, ब्रेसलेट और तीन चेक मिले थे। फिर उसने हत्या के बाद फिलाडेल्फिया में एक होटल का कमरा बुक किया और एक मैनेजर को अपनी मां से संबंधित मोतियों का एक सेट दिया।
