रोज़ाना 24 न्यूज : जालंधर व दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई व उसका पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक महिला की पहचान रजनी पत्नी दीपक कुमार निवासी प्रीत नगर सोढल के रूप में हुई है। इस मौके जानकारी देते पुलिस मुलाजिम ने बताया कि पति पत्नी और उनका 9 साल का बच्चा एक्टिवा पर सवार होकर माथा टेकने के लिए तलहन साहिब गुरुद्वारा की तरफ जा रहे थे।

चोगिट्टी चौक अक्षरधाम मंदिर के पास जब पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें रजनी की मौके पर मौत हो गई और पति व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए न्यू रुबी अस्पताल में ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
