रोजाना24न्यूज: जालंधर के संघा चौक के पास स्थित Pearl Hospital एडं मैटरनिटी होम की एक नर्स का मर्डर हुआ है वहीं दूसरी नर्स की हालत गंभीर है। दोनों नर्सों पर हमला अस्पताल के होस्टल की छत पर ही हुआ है। गंभीर रूप से घायल एक नर्स को निजी घई अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में कार्यरत नर्स ने बताया कि बीती रात लगभग 2 बजे ऑन डयूटी नर्स जब ऊपर गई तो उसने देखा तो होश उड़ गए। वहां ऑफ ड्यूटी ज्योति व बलजिन्द्र दोनों खून से लथपथ पड़ी हुई थी। अस्पताल स्टाफ द्वारा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां बलजिन्द्र को मृत करार दिया गया और ज्योति की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर जांच के दौरान तेजधार हथियार का एक टूटा हुआ टुकड़ा भी मिला है। ये भी पता चला है कि हमले में मारी गई नर्स बलजिन्द्र की नवंबर में शादी थी। पुलिस द्वारा सारे मामले की हर ऐंगल से जांच शुरू की गई है।
