जालंधर (R24N) : भारतीय नमो संघ के अध्यक्ष गगन बेदी की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। समूह सदस्यों द्वारा वाजपेयी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी और वहीं भारतीय नमो संघ पंजाब के महामंत्री प्रशांत गंभीर ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति को मर्यादा सहनशीलता और विकास का पाठ पढ़ाया। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। अटल जी एक राजनेता के साथ-साथ सवेंदनशील कवि और प्रखर व्यक्त भी थे। इस मोके पर अमित दूरेजा, ब्रिज ठाकुर, नरेश शर्मा, कमलभगत, सुमित गुलाटी, गौरव शर्मा, पुनित चड्डा, दविंदर कुमार, विकास शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
