जालंधर (R24N): जय श्री राम का नारा लगाने पर हुए विवाद को लेकर भाजपा युवा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा कि कुछ दिनों से वह अपने निजी काम के कारण शहर से बाहर गए हुए थे लेकिन जय श्री राम का नारा लगाने वाले व्यक्ति पर मुसलमान युवकों द्वारा हमला करना व डंडे, अभद्र भाषा का उपयोग करना वह अपने आप में शर्म कि बात है। अगर यह पंजाब में हिंदुओं को डरना चाहते हैं तो हिंदू डरने वाला नहीं है।
भाजपा नेता ने कहा कि अयूब खान और नीयम खान ने जिस तरह से 8 अक्टूबर को धरना लगाकार पंजाब के नौजवानों एवं जिला प्रशासन को डारने की धमकियां दे रहा है। अगर मुस्लिम संगठनों द्वारा 8 अक्टूबर को धरना लगाया गया तो मेरे द्वारा हजार से ज्यादा नौजवानों को साथ लेकर पठानकोट चौक पर धरना लगाया जाएगा।
भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा कि एक तरफ तो जिला प्रशासन द्वारा नीयम खान, अयूब खान, अकबर अली पर मुकदमा दर्ज किया गया और दूसरी तरफ उनको गिरफ्तार करने की बजाय उनके दफ्तर में बैठकर चाय पानी पीकर उनसे शिकायत ली गई। जिला प्रशासन द्वारा अगर आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वह जल्द ही इस विषय में देश के गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखेंगे।
