Oplus_131072
जालंधर (R24N): स्वतंत्रता सेनानी, आदर्शों के प्रतिबिन्ध, देश की अखण्डता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले पूज्य मार्गदर्शक अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप लक्ष्मी नारायण मंदिर जेल रोड लगाया गया।

श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा ट्रस्ट के प्रधान पंकज चड्डा, आरुष चड्डा विशेष तौर पर अपने साथियों सहित पहुंचे। इस मौके पर राजन शर्मा, नवीन शर्मा ने भी रक्तदान किया।

जानकारी देते राजेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान महादान है सभी को करना चाहिए। रक्तदान करने से जरूरतमंद व्यक्ति की जान बच सकती है और लोगों को रक्तदान करने से डरना नहीं चाहिए। इस अवसर पर सुशील सैनी (बब्बल पहलवान), अमित टोनी, रजनीश शंटी, संदीप शर्मा, चरणजीत कालरा, आयुष अग्रवाल, नीरज जिंदल गोल्डी, अतुल चड्डा, वनीत जोशी, तरन बबा, अश्वनी सेठी आदि अन्य लोग मौजूद थे।
