जालंधर (R24N): नूरपुर रायोवाली मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर द्वारा लोकसभा में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की गई। भाजपा नेता ने जालंधर की औद्योगिक स्थिति से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया एवं नूरपुर रायोवाली में पिछले 6 साल से बंद पड़ा हुआ स्मार्ट सिटी के नाम से वॉटर सर्विस प्लांट के प्रोजेक्ट से अवगत करवाया, जिससे पूरी इंडस्ट्री जो सड़के टूटी पड़ी है एवं पाइप डालने के काम के कारण बड़े-बड़े गड्ढे खोद रखे हैं, जिसके कारण बरसात के दिनों में लोगों के चलने फिरने में भी दिक्कत आ रही है, जिसके कारण पिछले काफी दिनों से माल की आवाजाही में भी परेशानी आ रही है।

भाजपा नेता ने बताया कि जालंधर शहर को लगभग पिछले 15 साल से कोई नया फोकल प्वाइंट नहीं दिया गया है जिसके कारण जालंधर में ना तो कोई बड़ा नया उद्योग आ रहा है एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को भी रोका गया है। भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री को बताया की जालंधर के पास कोई भी ड्राई पोर्ट न होने के कारण इंपोर्ट एवं एक्सपोर्ट में बहुत दिक्कत होती है जिससे कि माल की शिपमेंट के लिए गुजरात एवं महाराष्ट्र के पोटो पर जाना पड़ता है।
भाजपा नेता ने कहा कि जिस प्रदेश की में उद्योग की हालात अच्छे नहीं होंगे वह वह प्रदेश आर्थिक रूप से उन्नति नहीं कर सकता. आज गुजरात एवं महाराष्ट्र का औद्योगिक तौर पर विकसित होने का कारण वहां की सरकार द्वारा उद्योगपतियों की मदद कर उद्योगों को सुविधाएं देने के कारण उन प्रदेशों में उन्नति हुई है।
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब प्रदेश की सरकार को भी प्रदेश को आर्थिक रूप से उन्नति करने के लिए प्रदेश में उद्योगों को सहयोग देने की जरूरत है। भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को का लोकसभा में समय देने एवं उनके मेमोरेंडम देने के बाद पंजाब सरकार से संबंधित अफसर के साथ बात करके समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया गया।
