जालंधर (R24N): सोढल इलाके में स्थित लाठी मार मोहल्ला में मंगलवार की रात को दूध लेने जा रहे युवक पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान अमन पासवान और राघव मल्होत्रा के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि मंगलवार की रात को सोढल इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसमें राहुल नाम का युवक का गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले की जांच करते हुए थाना 8 की पुलिस ने गोली चलाने वाले अमन पासवान और उसके साथ ही राघव मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है। एडीसीपी ने बताया कि झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रहा है। दोनों आरोपियों को चार दिन के लिए पुलिस से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
