Oplus_0
गुरप्रीत सिंह को आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान स्टीफन सिद्धू व एंटी करप्शन पंजाब प्रधान शैंकी वर्मा बधाई देने के लिए पहुंचे
नकोदर (R24N): जालंधर में अपने अच्छे कामों के लिए जाने जाते व लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहने वाले SHO गुरप्रीत सिंह अब सदर नकोदर के नए थाना प्रभारी बन चुके है। इससे पहले गुरप्रीत सिंह जालंधर के थाना-2 के प्रभारी थे और नशा तस्करों के दुश्मन थे, क्योंकि गुरप्रीत सिंह हमेशा नशे के खिलाफ थे। उनके एरिया के नशा तस्कर अभी तक भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

थाना प्रभारी नियुक्त होने के बाद जालंधर से आम आदमी पार्टी जिला प्रधान स्टीफन सिद्धू व एंटी करप्शन पंजाब प्रधान शैंकी वर्मा गुरप्रीत सिंह को बधाई देने के लिए नकोदर पहुंचे। स्टीफन सिद्धू ने कहा कि सबसे काबिल व ईमानदार थाना प्रभारी है गुरप्रीत सिंह। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा व मदद ही की है और नशा तस्करों के हमेशा दुश्मन रहे हैं।
नकोदर के नशा तस्करों की अब खैर नहीं : थाना प्रभारी
जानकारी देते गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मुझे अब सदर थाना नकोदर की जिम्मेदारी मिली है, जिसको मैं बहुत अच्छे से निभाऊंगा। अब नशा तस्करों की खैर नहीं है, जहां भाग सकते हैं भाग ले। मैं नशा तस्करों को चेतावनी देता हूं कि या नशा तस्करी छोड़ दो या शहर छोड़ दो।
