जालंधर (R24N): सिविल अस्पताल जालंधर में 3 मरीजों की ऑक्सीजन प्लांट फेल होने से मौत होने पर जालंधर भाजपा कोर कमेटी जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सांसद सुशील रिंकु, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा, प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष विपन सभ्रवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा, तरसेम थापा मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा आदि ने सिविल अस्पताल जालंधर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है।
सभी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की नालायकी है कि इतना बड़ा दुखद हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ उचित कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मौतों की जिम्मेवार पंजाब सरकार है और कल सोमवार सभी भाजपा कोर कमेटी के सदस्य डीसी जालंधर को इस बाबत मिलने जायेंगे।
