जालंधर (R24N): वडाला चौक के पास आज सुबह कार और बाइक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दपंति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सुनील गुप्ता पत्नी रविना गुप्ता निवासी सोढल रोड स्थित प्रीत नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है। दपंति बाबा मुराद शाह माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान वडाला चौक के पास तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई और दोनों की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। सुनील का कबाड़ का कारोबार था और वह छोटा हाथी भी चलाता था। वह अपने पीछे बेटा-बेटी को छोड़ गए हैं और दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कल रात उसकी 6 साल की बेटी का जन्मदिन था। परिवार ने मिलकर केक काटा और सुबह हादसा हो गया।
