जालंधर (R24N): पंजाब के राज गायक पदम श्री हंस राज हंस इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है और संगीत की दुनिया में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंग्लैंड के शहर लंदन में स्थित पार्लियामेंट में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एटली रूम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की मेज़बानी लॉर्ड रामी रेंजर ने की और इसका आयोजन समारा इवेंट्स यूके ने किया। यही नहीं हंस राज हंस एशिया और संगीत जगत के पहले व्यक्ति है जिनको यूके की पारलीमेंट में होनर किया गया हो।

आप को बात दे की इंग्लैंड की पार्लियामेंट में स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एटली रूम का नाम क्लेमेंट एटली के नाम पर रखा गया है, जो 1945 से 1951 तक लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री थे। देश में राष्ट्रीय सिहत सुविधाये (National Health Services) aur कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिए ज़िम्मेदार थे।

हंस राज हंस ऐसे पहले गायक है जिनको वहाँ पर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उनको स्कार्फ भी दिया गया और उन्होंने सब का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह खुश है उनको सन्मनित किया गया। इंग्लैंड के लंदन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा की यह शहर उनको बहुत पसंद है और वह इसे घर की तरह ही समझते है। हंस राज हंस इंग्लैंड में भी इतने लोक प्रिय है कि बर्मिंघम में 21 दिसंबर को होने वाले उनके शो की 90 प्रतिशत टिकेट्स बिक चुकी है।
