जालंधर (R24N): कूड़े के डंप को लेकर गार्डन कॉलोनी मॉडल टाउन में लोगों ने धरना लगा दिया। धरने में शहर की कई हस्तियां पहुंची क्योंकि लोगों का रहने तो दूर वहां से गुजरने में भी काफी मुश्किल हो गया था, जिसको देखते हुए यह धरना लगाया गया। धरने में आम आदमी पार्टी से राजविंदर कौर थैहरा, भाजपा के हलका इंचार्ज सरबजीत सिंह मक्कड़, मेंबर पंजाब स्टेट बीजेपी वर्किंग कमेटी प्रेजिडेंट सघा चौन्क व कुकी ढाप चौन्क मार्किट एसोसिएशन जालंधर पीएस आहलूवालिया, मॉडल टाउन की पूर्व पार्षद अरुण अरोड़ा व अन्य लोगों ने हाजरी लगाई।
मौके पर पहुंची आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थैहरा ने लोगों की समस्या को सुना और कहा जल्द ही यह समस्या को दूर किया और यह समस्या का हाल हो जाएगा, जिसको देखते हुए धरने पर बैठे लोगों ने उनका कहना मानकर धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर लक्की ओबराय, जितेंद्र जगजीत सिंह गाबा, जसविंदर सैनी, वरिंदर मलिक, जगदीप सिंह नंदा, विवेक भारद्वाज आदि अन्य लोग मौजूद थे।
