Vector illustration of the badge with breaking news.
रोजाना24न्यूज: जालंधर में दीवाली के अगले दिन शनिवार शाम को दो युवकों को गोलियाँ मारी गई है, जिनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घटना जालंधर के खिंगरा गेट की है। बताया जा रहा है कि देर शाम पुरानी रंजिश के कारण गोली चली है जिसमें गोली दो युवकों को लगी है। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है। गोली चलने के तुरंत बाद लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।
